हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि समान नागरिक संहिता के तहत 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित सभी व्यक्तियों के लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य है। इसके तहत जनपद में 2 और 3 मई को ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में व्यापक स्तर पर पंजीकरण कैम्प लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की निर्धारित शुल्क राशि 250 तथा सीएससी शुल्क 50 रुपये है, जो सीमित अवधि तक लागू रहेगी। इसके बाद पंजीकरण में देरी करने पर दस हजा रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कैम्पों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.