गिरडीह, अक्टूबर 12 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड अंतर्गत 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरखांगो के द्वारा शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई यह रैली घोड़थम्भा बाजार, मुख्य मार्ग और आसपास के टोला-मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए दो बूंद ज़िन्दगी की, पोलियो से आज़ादी की, हर बच्चा स्वस्थ बने, पोलियो मुक्त देश बने जैसे नारे लगाते हुए लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जानी चाहिए, ताकि आनेवाली पीढ़ी इस बीमारी से मुक्त हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.