लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार संवाददाता। डीएसओ रश्मि लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया गया कि विभागीय आदेशानुसार ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि तीस अप्रैल तक निर्धारित है। लातेहार जिला अन्तर्गत अब तक वैसे लाभुक जिनका ई-केवाईसी (वृद्ध, दिव्यांग एवं बच्चे) ई-पॉश मशीन से सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्हे ई-केवाईसी करने हेतु स्मार्ट फोन से प्ले स्टोर में मेरा ई-केवाईसी एप्प से छूटे हुए लाभुकों को ई-केवाईसी ओटीपी के माध्यम से किया जाना है।ज्ञातव्य हो कि जिस किसी भी कार्डधारी/सदस्यों को ई-केवाईसी किसी कारणवश अब तक नहीं हो पाया है। उनका मोबाईल संख्या उनके आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है। लाभुक मेरा ई-केवाईसी एप्प के माध्यम से स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.