हजारीबाग, मार्च 18 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शिक्षा और पोषण को बढ़ावा देने के लिए नव भारत जागृति केंद्र की ओर से चौपारण प्रखंड में संचालित चार स्कूलों ने जोमैटो गिवबैक समर्थित फीडिंग इंडिया पहल के तहत 8 मार्च से 17 मार्च 2025 की अवधि में अपने विद्यार्थियों को 2,773 पौष्टिक नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया है। अमोली अपूर्वा हाई स्कूल-मानगढ़, चंद्रकला देवी डागा हाई स्कूल-केवलिया, अमोली अपूर्वा मिडिल स्कूल-बहेरा और अमोली अपूर्वा मिडिल स्कूल-प्रजापत नगर में उस दौरान सभी स्कूली दिवसों में पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। नाश्ते में अंकुरित चना या मूंग के साथ दूध और दोपहर के भोजन में चावल, दाल और सब्जियां परोसी गईं। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, रविवार और होली पर्व के कारण अमोली अपूर्वा हाई स्कूल में केवल दो दिनों तक भोजन उपलब्ध कराया जा सका, जबकि अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.