भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में 2,613 आवेदन आए। सभी आवेदनों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमलोगों से मिले सभी आवेदनों को जिलास्तर पर स्कैनिंग कर कंप्यूटर पर अपलोड करके सभी आवेदकों के मोबाइल पर क्रमवार प्रत्येक कार्रवाई की सूचना दी जाएगी। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार देर शाम समीक्षा भवन में चल रही विभागीय बैठक की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि संवाद में उदाहरण के तौर पर अंचल वार पांच-पांच शिकायतों को लेकर अधिकारियों के समक्ष उनकी परेशानी सुनी गई है। बाकी मिले सभी आवेदनों पर भी गंभीरता से कार्रवाई होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर कार्रवाई की सूचना...