नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- Antony Waste Handling Cell Limited: शेयर बाजार में आज गुरुवार, 18 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड का शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट में रहा, वहीं दूसरी ओर यह स्टॉक करीब 19% उछल गया। शेयर की शुरुआत करीब Rs.460 पर हुई और कुछ ही देर में यह Rs.518.40 तक पहुंच गया। इस तेजी के साथ कंपनी के शेयरों का मंथ-टू-डेट रिटर्न 10% हो गया है, जबकि सालाना नुकसान भी घटकर 18% रह गया है।शेयरों में तेजी की वजह इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। बुधवार को बाज़ार बंद होने के बाद कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी सब्सिडियरी एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को मुंबई की बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से दो बड़े कलेक्शन और ट्रां...