शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- सदर बाजार थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 199 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाडूजई प्रथम के पक्का तालाब निवासी जावेद अहमद उर्फ राजा (52 वर्ष) है। पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 की रात उपनिरीक्षक नागेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और चीता-11 टीम गश्त पर थे। सुभाषनगर तिराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रास्ते में एसओजी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मिले, जिन्हें साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस ने छोटे कुतबे से करीब 150 कदम की दूरी पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर के 199 जिंदा कारतूस, दो कीपैड मोबाइल फोन औ...