अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या,संवाददाता। राजकीय इण्टर कालेज,अयोध्या में पुरातन छात्रों का भ्रमण संस्था के उन्नयन एवं अध्ययनरत् छात्रों की प्रेरणा के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में गुरूवार को राजकीय इण्टर कालेज अयोध्या से 1981 बैच के पुरातन छात्रों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 15 सदस्यों का आगमन हुआ। सभी सदस्यों द्वारा राजकीय इण्टर कालेज,अयोध्या की कक्षाओं में जाकर अध्ययरत छात्रों का प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन किया गया। सदस्यों द्वारा विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन तथा मूलभूत व्यवस्थाओं की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक के माध्यम से चर्चा की गयी। इसके साथ ही प्रयोगशालाओं एवं छात्रावास का भ्रमण किया गया। आए हुए भ्रमणदल के सदस्यों में मुख्य रूप से पूर्व डीआईजी बीएसएफ रामचन्द्र सिंह,भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत ...