बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को साईं पीजी कालेज परिसर में 198 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधायक साकेन्द्र वर्मा समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। शांति कुंज हरिद्वार से जुड़ी पुरोहितों की टोली ने पवित्र मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से विवाह की रस्में सम्पन्न कराई। एक जोड़े का निकाह कराया गया। विधायक साकेन्द्र ने संबोधन में कहा कि योगी सरकार समाज मे समरसता व सर्वधर्म सद्भाव के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ उठा कर निर्धन माता पिता अपनी पुत्रियों का सम्मानपूर्वक विवाह कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सहायता राशि 51 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दी है। जिसमें घर गृहस्थी के लिए 60 हजार की धनराशि कन्या के खाते में भेजी जा रही ...