मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में छह वर्ष पूर्व अमृत योजना के तहत शुरू की गई शहरी नल-जल योजना पर 198.76 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन हकीकत बेहद चिंताजनक है। भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद शहर के करीब 15 से 20 हजार परिवार आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों में लगभग 40 हजार घरों तक 318 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया था। योजना को 20 माह में पूरा किया जाना था, लेकिन छह वर्ष बाद भी लगभग 10 हजार घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंच सका है। जिन घरों में कनेक्शन दिया गया है, उनमें से भी करीब 50 प्रतिशत घरों में पानी या तो नहीं आ रहा है या बेहद कम दबाव में मिल रहा है। कई इलाकों में टंकी भरना तो दूर, रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी की दस्तक ...