फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। 1977 के चुनाव से ठीक तीन साल पहले यानी 1974 में आई मनमोहन देसाई निर्मित सुपरहिट फिल्म रोटी का यह मशहूर गाना....ये जो पब्लिक है ये सब जानती...ये जो पब्लिक है। अंदर क्या है ? बाहर क्या ? यह सब पहचानती है...ये जो पब्लिक है। नेताओं की कथनी और करनी से मेल खाता हुआ यह गाना शायद फतेहपुर की जनता के दिलो-दिमाग पर इस कदर छाया कि उन्होंने 1977 के चुनाव में कांग्रेस को इस सीट तगड़ा झटका दिया। दो बार सांसद बन चुके संत बक्स सिंह पर कांग्रेस ने दांव खेला लेकिन पब्लिक सब कुछ जान और पहचान चुकी थी। नतीजा यह निकला कि दो बार सांसद बन चुके संत बक्स सिंह को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने संत बक्स सिंह को सबसे पहले 1967 के चुनाव में प्रत्याशी बनाया। वह चुनाव जीते गए। कांगे्रस ने हर चुनाव में प्रत्याशी बदलने क...