भदोही, दिसम्बर 28 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 26 दिसंबर से लेकर आगामी साल 24 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लक्षित बच्चों (नौ माह से पांच वर्ष आयु तक) के कुल 197614 को विटामिन ए खुराक दी जाएगी। कहा कि विटामिन ए की खुराक लेने वाले बच्चों को रतौंधी से बचाता है। साथ ही शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। बच्चों के यह शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...