सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- सिमडेगा। सोमवार को देश भर में सैन्य विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान 1971 के युद्ध में शहादत हुए जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि आज से ठीक 53 साल पहले 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को परास्त किया था। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि इस विजयगाथा को लिखने में हमारे सैकड़ों जवानों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। इनमें से जिले के भी कई जवानों ने वीरता की अमिट कहानी लिखी है। इनमें से कई जवान आज भी गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे है। इनमें से एक केरसई प्रखंड के गोरारजोर मांझाटोली निवासी आनंद खेस है। आनंद ने बताया कि दिसंबर 1971 को कारगिल पर बर्फ़ पड़ रही थी। परन्तु पाकिस्तानी राष्ट्रपति यहिया ने युद्ध की धमकी दे दी। आखिरकार युद्ध शुरु ह...