नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- Bangladesh India Relations: कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति ने चेतावनी दी है कि पूर्वी पड़ोसी देश बांग्लादेश में बदलती राजनीतिक स्थिति 1971 के मुक्ति संग्राम के बाद से पहली बार भारत के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती बनकर उभरी है। हालांकि, समिति ने कहा है कि स्थिति अभी "अराजकता और अव्यवस्था में नहीं बदलेगी", लेकिन भारत को इसे संभालने में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस संसदीय समिति ने सरकार को कई सिफारिशें सौंपी हैं, जिसमें मौजूदा अशांति और रणनीतिक चुनौती के पीछे बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों के उदय और दो पड़ोसियों यानी चीन और पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव को जिम्मेदार बताया गया है। संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि बांग्लादेश के मौजूदा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.