फतेहपुर, फरवरी 21 -- जहानाबाद। पेयजल समस्या से जूझ रही कोड़ा जहानाबाद की बड़ी आबादी के लिए यह राहत देने वाली खबर है। नगर के पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के लिए 197 लाख की वित्तीय व प्रशासन स्वीकृति के लिए विधायक राजेन्द्र पटेल ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र सौंपा है। पत्र को प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजते हुए नगर विकास मंत्री ने जल्द मुहर लगने का भरोसा दिया है। बता दें कि नगर के ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। सालों पुरानी जर्जर लाइन के कारण बड़ी आबादी को पानी के लिए भाग दौड़ करनी पड़ी है। समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने नई पाइप लाइन डालने को लेकर 197 लाख की कार्ययोजना तैयार की थी। लेकिन वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने से प्रस्ताव अधर में है। जहानाबाद विधायक में वित्तीय स्वीकृत के लिए विभा...