गाजीपुर, फरवरी 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले 196 केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाये जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1014 विद्यालयों के एक लाख 37 हजार 456 छात्र हिस्सा लेंगे। यह परीक्षार्थी हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी परीक्षार्थी को कक्षा संख्या, सीटिंग प्लान आदि से संबंधित मार्गदर्शन करेंगे। बोर्ड परीक्षाएं शुचितापूर्ण कराने के लिए हरसंभव कदम उठाया गया है। जिसके तहत इस बार हाईस्कूल की ए उत्तर पुस्तिका पर ब्राउन रंग की कोडिंग की गई है। यदि कोई परीक्षार्थी बी कापी लेगा तो उस पर हरे रंग की कोडिंग और बार कोड होगा। इसी तरह इंटरमीडिएट में ए उत्तर पुस्तिका पर लाल रंग और बी उत्तर पुस्तिका पर नीले रंग की कोडिंग होगी। कलर कोडिंग से उत्तर पुस्तिकाएं आपस में नहीं मिल सकेंगी। डीआईओएस प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.