गाजीपुर, नवम्बर 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के प्राथमिक, सामुदायिक और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इसमें कुल 1953 मरीजों के सेहत की जांच करते हुए चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाएं देते हुए बचाव के लिए भी सुझाव दिया। स्वास्थ्य मेला में करीब 37 चिकित्सक और 71 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी करते हुए मरीजों के सेहत की जांच कर दवाएं दी। सीएमओ डा. सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि मरीजों को सेहत की जांच करते हुए दवाएं दी गयी। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्य मेला का आयोजन होने गांव में रहने वाले लोगों को इलाज कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। चिकित्सक की ओर से मरीजों को नि:शुल्क दवा के साथ ही नि:शुल्क जांच की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.