लखनऊ, फरवरी 7 -- बाढ़ सुरक्षा और जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बीते कुछ सालों में मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है। हर साल बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की संख्या, सुरक्षित क्षेत्र और लाभान्वित जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। प्रदेश के आठ प्रमुख रिवर बेसिन गंगा, यमुना, गण्डक, सरयू, रामगंगा, राप्ती-रोहिन, सोन और गोमती नदियों के डूब क्षेत्र में बीते आठ साल में 1,950 बाढ़ परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है। साथ ही 3869 किलोमीटर क्षेत्र में 523 तटबंधों का निर्माण किया गया है। इससे प्रदेश की लगभग 3.72 करोड़ से अधिक आबादी प्रत्यक्ष तौर पर लाभान्वित हुई है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से वर्ष 2017-18 में जहां 74 बाढ़ नियंत्रण परियोजनाएं संचालित की गई थीं, जिनकी संख्या वर्ष 2018-19 बढ़कर 111 हो गई। जिसके चलते प्रदेश में बाढ़ सुरक्षित क्षेत्र...