पाकुड़, दिसम्बर 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एनीमिया मुक्त अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र महेशपुर के डॉ़ अंजनी कुमार भगत ने एएनएम उषा बेला मुर्मू के साथ मिलकर प्रखंड के तेलियापोखर गांव स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 190 छात्र- छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. अंजनी कुमार भगत ने बताया कि कुछ एनीमिया ग्रस्त छात्र-छात्राओं को आईएफए की गोली दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं-सर्दी, खांसी, हल्का बुखार सहित अन्य की जांच कर आवश्यकतानुसार दवा दी गई। डॉ. अंजनी कुमार भगत ने छात्राओं को भोजन में हरी साग-सब्जी तथा पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...