रुद्रपुर, जनवरी 6 -- नानकमत्ता। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध युवक के पास से 19.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी क्षेत्र के दो तस्करों से स्मैक खरीदकर फुटकर में बिक्री करता था। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि एसआई मनोज जोशी व संजय कुमार, नवीन जोशी, विद्या रानी ने सोमवार को गश्त के दौरान छोटी सुनखरी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर के आगे एक घर के बाहर युवक दिखा। पुलिस को देखते ही वह घर के पीछे की ओर भागा। पुलिस के पीछा करने पर वह भागने लगा। नगला धर्म कांटा के आगे सड़क पर भागता दिखाई दिया। युवक खेत की हद में लगे तार पर पैर फंसने से वहीं खेत में गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। उसके पास से 19.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी नगला बताया। आरोपी युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह स्मै...