बदायूं, दिसम्बर 19 -- बिल्सी। रायपुर, मझारा, हथरा, बेहटा गुंसाई, कोठा और पुसंगवां गांवों में लगाए गए इन शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और एकमुश्त समाधान योजना एवं बकाया जमा कराने से जुड़ी अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविरों में कुल 196 बकाएदार उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया गया। वहीं बकाया वसूली के तहत विभाग ने करीब 19.50 लाख रुपये की धनराशि भी जमा कराई। इस मौके पर जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.