पूर्णिया, जनवरी 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। नये साल की शुरूआत के साथ ही हवाई यात्रियों को झटका लगा है। अभी न मौसम का व्यवधान है और न ही कोई तकनीकी कारण, इसके बावजूद इंडिगो की पूर्णिया से दिल्ली की फ्लाइट 19 से 26 जनवरी तक कैंसिल कर दी गयी है। पूर्णिया से दिल्ली की इंडिगो की फ्लाइट की 19 से 26 जनवरी तक बुकिंग नहीं हो रही है। इस बारे में न ही कोई आधिकारिक सूचना दी गयी है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों ने इस बारे में जानकारी दी है। मगर उनके पास अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। इधर, टाटा इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि 19 से 26 जनवरी तक इंडिगो की पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल है। इसका ठोस कारण वह अभी नहीं बता पाएंगे। हालांकि, इस दौरान पूर्णिया से दिल्ली और कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का रोजाना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.