पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता।पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में स्थित पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की सामरिक, सामाजिक और रणनीतिक महत्ता से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। सांसद ने कहा कि पूर्णिया न केवल सीमांचल का प्रमुख प्रशासनिक और सामाजिक केंद्र है, बल्कि उत्तर-पूर्व भारत और नेपाल सीमा के निकट होने के कारण यह राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वर्षों से यहां के युवा सेना भर्ती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक इस क्षेत्र में निवास करते हैं, जो राष्ट्र सेवा की मजबूत परंपरा को दर्शाता है। सांसद ने रक्षा मंत्री को बताया कि सीमांचल क्षेत्र के युवाओं में देश सेवा की प्रबल भावना है, लेकिन सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.