बागेश्वर, दिसम्बर 11 -- बागेश्वर। कांडा महोत्सव इस बार 19 से 21 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी जोर-शोर से चल रही है। समिति से जुड़े लोग गुरुवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। मेला कराने की अनुमति देने तथा सहयोग देने की मांग की है। कांडा महोत्सव समिति से जुड़े लोग बुधवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्हें बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राइंका के खेल मैदान में कांडा महोत्सव आयोजित होगा। इसकी तैयारी चल रही है। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...