भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर। रेलवे ने 19 सितंबर से भागलपुर होकर चलने वाली नई राजधानी का किराया जारी कर दिया है। ये तीसरी वीआईपी ट्रेन होगी जो यहां से होकर दिल्ली जाएगी। रेलवे ने तीन साल के भीतर शहर को तीन प्रीमियम ट्रेनें दी हैं। इससे पहले 2023 में तेजस राजधानी, 2024 में वंदे भारत और 2025 में राजधानी एक्सप्रेस। नई राजधानी में शहर के कोटे में 17 सीटें आई हैं। आईआरसीटीसी ऐप में 17 सीटों से ज्यादा टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है। दोनों राजधानी के थर्ड एसी के किराए में 415 रुपए का अंतर है। नई राजधानी का किराया कम है। सायरंग से आनंदविहार के बीच शुरू हो रही नई राजधानी को भागलपुर से चलाया जाना है। ट्रेन हर शुक्रवार को मिजोरम के सायरंग से चलेगी जो शनिवार शाम 06 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से दिल्ली जाने के लिए नई राजधानी का किराया थर्ड एसी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.