गोपालगंज, जून 10 -- थावे। एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले भर के थानों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। थावे थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर थावे थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि दस्तावेजों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 चालकों से कुल 19 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर प्रशिक्षु एसआई अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.