बहराइच, नवम्बर 27 -- विशेश्वरगंज । थाना क्षेत्र से एक गांव की 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उसकी 19 वर्षीय लड़की 24 नवंबर की रात अचानक बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन व तलाश की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने मजबूर होकर स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ओंकार यादव को सौंपी गई है। पुलिस टीम युवती की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...