औरैया, फरवरी 16 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती 13 फरवरी 2026 की शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवती का मोबाइल फोन घर पर ही मिला, जिससे परिजन चिंतित हैं। पिता ने बताया कि युवती कक्षा आठ तक जनता इंटर कॉलेज पूर्वा सुजान में पढ़ी है। उसका रंग सांवला और कद-काठी सामान्य है। घटना के समय वह पीले और काले रंग का सलवार-कुर्ता पहने थी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है और संभावित स्थ...