पाकुड़, दिसम्बर 16 -- पाकुड़। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सोमवार से जिले के 19 लैम्प्स एवं पैक्स में धान की अधिप्राप्ति प्रारंभ कर दी गई है। सरकार द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसके साथ 81 प्रति क्विंटल बोनस जोड़ते हुए किसानों को कुल 2450 प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। विभागीय तौर पर मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन जिले के सभी लैम्पसों को मिला कर 501 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गयी है। पाकुड़ प्रखंड स्थित कालिदास लैम्प्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस...