अररिया, नवम्बर 18 -- पटेगना। एक संवाददाता बैरगाछी थाना पुलिस ने बैरगाछी भंसिया मुख्य मार्ग के बेलबाड़ी गांव के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे चार चक्का वाहन से जा रहे शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने वाहन को थाना लाकर जांच की। इस क्रम में पुलिस ने बोतल में बंद साढ़े 19 लीटर शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने वाहन संख्या डब्लूबी26के 7489 को जब्त कर लिया। वहीं इस घटना में शामिल चालक जोकीहाट प्रखंड के मटियारी वार्ड संख्या दो निवासी गुलाम मुस्तफा व इसी गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी मो. रसील को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...