रामपुर, फरवरी 2 -- स्वार। क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी तौफीक के साथ 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित तौफीक ने बताया कि 8 फरवरी 2023 को बिचौलिया रिजवान ने उसकी मुलाकात मुनव्वर निवासी माठखेड़ा से कराई थी। इस दौरान मेहंदीनगर स्थित गाटा संख्या 117 व 117 की करीब 20 बीघा भूमि का सौदा 18.50 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय हुआ। पीड़ित के अनुसार उसने बतौर सौदे के 19 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए थे। आरोप है कि 30 अक्टूबर को जमीन का बैनामा करने की बात तय हुई थी, लेकिन तय समय पर आरोपी रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे। जब पीड़ित ने दोबारा रजिस्ट्री कराने की बात कही तो 17 दिसंबर को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.