हापुड़, मार्च 18 -- उप क्रीड़ाधिकारी हापुड़ मधु अवस्थी ने बताया कि जनपद में ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके क्रम में जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा 19 से 21 मार्च तक ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डीआर इन्टरनेशनल स्कूल गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में कराया जायेगा। खेल अधिकारी यहां सोमवार दोपहर विकास भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ, ललितपुर, बांदा, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद और हापुड़ को मिलाकर कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की जायेगी। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.