सिमडेगा, मार्च 11 -- बानो, प्रतिनिधि। झारखंड नवनिर्माण दल व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच के बैनर तले प्रखंड बाजार टांड़ में बैठक हुई। प्रकाश जोजो की अध्यक्षता में बड़ी बैठक में जेएनडी के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह उपस्थित थे। मौके पर 19 मार्च को होनेवाली विधानसभा मार्च की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, वेलफेयर, विश्वामित्र, रोजबेली सहित सभी ननबैंकिंग कंपनी में पैसा जमा करने वाले जमाकर्ताओं विधानसभा मार्च में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में शिवचंद मांझी, प्रकाश उरांव, महिपाल सिंह, विश्वनाथ मिंज, विपता लोहरा, मनोहर लूगुन, राजू मुंडा, अमृता तिर्की आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.