गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। अब अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्र छात्राएं उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए डीआईओएस भाष्कर मिश्रा ने पत्र जारी करते हुए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होने कहा कि इसकी जानकारी सभी छात्रों को होनी चाहिये। परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी शुल्क चालान के माध्यम से जमा होगा। उन्होने बताया कि बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि स्क्रूटनी शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग) निर्धारित है। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश भी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। स्क्रूटनी के लिए इच्छुक अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.