फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण किए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों से केंद्रों की सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8.30 से 11.45 व दोपहर दो से 5.15 तक आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संस्कृत बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की सूची जल्द भिजवाई जाएगी। गौरतलब है कि जनपद में तीन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...