लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी सात मार्च से शुरू होने वाली इस लीग के लिए 19 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी और टीमों का अंतिम गठन किया जाएगा। बुधवार को यूपी बैडमिंटन अकादमी में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) और लीग की सभी फ्रेंचाइजियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सीएएल के सचिव के एम खान ने बताया कि लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशों के तहत किया जाएगा। यूपीसीए की गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं होगा। 19 को आयोजित मीटिंग में नए सिरे से लीग में भाग ले रही टीमों के गठन का निर्णय लिया गया। बीती 31 मई को हुए एलपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे 160 खिलाड़ियों की नए सिरे से नीलामी की जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...