बदायूं, मई 15 -- रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आज आपसी कलह और मतभेद के कारण बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद काउंसलर और संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ कुल 19 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में से नौ फाइलों की काउंसलिंग की गई, जबकि एक मामले में समझौता हुआ और तीन फाइलें निरस्त की गईं। शेष मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई और संबंधित पक्षों को उनके समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह कदम बदायूं पुलिस की ओर से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए उठाया गया है, ताकि आपसी मतभेदों के कारण टूटते परिवारों को एकजुट किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.