फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। फार्मर रजिस्ट्री जैसे अहम काम में पंचायत सहायक रुचि नहीं ले रहे हैं। ग्राम पंचायतों में जो कैंप आयोजित किए जा रहे हैं उसमें भी योगदान नहीं किया जा रहा है। इस पर जनपद के 19 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसमें सर्वाधिक पंचायत सहायक मोहम्मदाबाद ब्लाक के शामिल हैं। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का काम युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिये गये हैं। अभी भी 46 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होना शेष है। निर्देश के बाद भी पंचायत सहायक किसी प्रकार की भूमिका निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जबकि इसकी लगातार शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। पंचायत सहायकों की डयूटी इस अहम कार्य में लगायी गई थी। 25 दिन होने के बाद भी पंचायत सहायकों ने फार्मर रजिस्ट्री का काम नही किया। जनपद, ब्लाक मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.