मेरठ, फरवरी 16 -- मेरठ। पहाड़ों पर आज से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवा पर ब्रेक से आज से 19 फरवरी तक दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। पहले से सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान इस अवधि में नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ सकता है। 19-20 फरवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तेजी से ऊपर जा रहे तापमान पर ब्रेक लगेगा। 21 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं फिर से मैदानों का रुख करेंगी और तापमान गिराएंगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान 26.2 एवं 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से क्रमश: 3.4 एवं एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 0.7 एवं रात में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हवा की गति चार किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विभाग के अनु...