मुंगेर, जुलाई 3 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। बुधवार को जमालपुर प्रखंड स्थित ईस्ट कॉलोनी दुर्गा स्थान परिसर में लोजपा(आर) की बैठक लोजपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिलाध्यक्ष संजय पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 19 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के मुंगेर आगमन को लेकर तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस मौके पर दुर्गेश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर प्रमोद पासवान, बंटी कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, निलेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार झा, मोनू, जुगल, विनोद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.