बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- 19 जनवरी से गुप्त नवरात्र: नौ दिनों तक 10 महाविद्याओं की साधना सर्वार्थ सिद्धि और रवि सहित अन्य महायोगों का बन रहा महासंयोग 23 को वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, मां शारदे की होगी विशेष पूजा पावापुरी, निज संवाददाता। साल के चार नवरात्रों में पहला गुप्त नवरात्र इस वर्ष प्रतिपदा तिथि को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सोमवार 19 जनवरी से प्रारंभ होगी। गुप्त नवरात्र का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग के विशेष महासंयोग में हो रहा है। इससे धार्मिक और तांत्रिक महत्व और बढ़ गया है। नौ दिनों में दस महाविद्याओं मां काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और मां कमला की विशेष पूजा-साधना की जाएगी। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्यक्ष नवरात्र सांसारिक सुख-समृद्धि क...