चंदौली, जनवरी 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कोहरे का असर होने से पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन लगातार विलंब से रवाना हो रही है। सोमवार को स्थानीय जंक्शन से डाउन स्पेशल ट्रेन 19 घंटे तक विलंबित रही। इससे यात्री परेशान दिखे। इस कड़ाके की ठंड में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसी तरह डाउन की बंगलूरू दानापुर स्पेशल 19 घंटा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 3 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा विलंबित रहीं। इसके अलावा अप की नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटा, विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटा, पंजाब मेल दो घंटे एवं उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटा विलंब से रवाना हुई। ट्रेनों के स्टेशन पर विलंब से पहुंचने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...