बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला परिषद कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि किसानों व मजदूरों की समस्याओं के निदान को लेकर 19 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन में सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके पहले लोगों ने पार्टी के सदस्य रहे मोहन प्रसाद के निधन पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में विष्णुदेव पासवान, सत्येंद्र कृष्ण, शिवकुमार यादव उर्फ सरदार जी, सकलदेव प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार, रामनरेश प्रसाद, संगीता देवी, उमेशचंद्र चौधरी, संजय प्रसाद कुशवाहा व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...