कटिहार, फरवरी 1 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित बेलगच्छी गांव में अवस्थित श्री अखिलेश्वर राधा-कृष्णों नौका मंदिर प्रांगण में शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 10 दिवसीय 19वें महाविष्णु महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 1011 कन्याओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्य एवं भक्तिमय बना दिया। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर महानंदा नदी तक गई, जहां कन्याओं ने नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य नंदकिशोर मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अखिलेश्वर राधा-कृष्णों नौका मंदिर प्रांगण में महाविष्णु महायज्ञ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.