रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने गुरुवार को कचहरी चौक, मोरहाबादी एवं मेसरा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 189 वाहनों की जांच की गई। दस्तावेजों की जांच में 26 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। इन पर छह लाख तीन हजार दो रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल पांच वाहनों को जब्त किया गया। जब्त चार वाहनों को मेसरा एवं एक वाहन को मोरहाबादी टीओपी में रखा गया है। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार चलाए गए जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...