उरई, फरवरी 13 -- उरई। 16 से 27 फरवरी तक टीकाकरण सत्र दिवस सभी शिक्षण संस्थानों स्कूल, मदरसे में सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। विशेष टीकाकरण एमआर अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया मीजिल्स रूबेला के गत वर्ष 244 सस्पेक्ट केस के सैंपल में 91 मीजिल्स एवं 9 केस रूबेला के पॉजिटिव पाए गए थे। इस वर्ष एमआर के पॉजिटिव केस न पाए जाए। इसके लिए बच्चों का एमआर टीकाकरण आवश्यक है। सीएमओ ने बताया तैयारियों जनपद स्तरीय डीटीएफ, बीटीएफ, टीटीएफ, फ्रंटलाइन वर्करों वैक्सीनेटर, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी का संवेदीकरण कर दिया गया है। अभियान के अन्तर्गत 1889 सरकारी निजी स्कूलों के 1,30,450 बच्चों को एमआर की बूस्टर डोज से लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया एएनएम द्वारा प्रतिदिन औसतन 100 से 125 बच्चों ...