बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी। पवित्र हज यात्रा के लिए हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। हज सेवा समिति के सदर हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि इस साल जनपद से 4 हज सेवकों के 186 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। जिसमें सबसे कम 24 साल की अक्सा जावेद और मुनज्ज़ा बानो के अलावा सबसे ज्यादा 73 वर्षीय हाफिज जमील यात्रा पर गए। गुरुवार को कस्बा सआदतगंज से जीशान इसराक अपनी मां के साथ रवाना हुए। इन्हें रुखसत करने सैकड़ो लोग पहुंचे। इस साल 14 फ्लाइट जाएंगी। दो मई को जाने वाली फ्लाइट से सभी यात्री रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.