गंगापार, फरवरी 21 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस कोरांव की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया। जिसमे 186 शिकायतें आई। इनमें से राजस्व के सर्वाधिक 62 मामलों में अवैध कब्जे, चकरोड नवीन परती पर कब्जा और आबादी श्रेणी छह आदि के मामले शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस के 25, विकास के 15, समाज कल्याण के पांच एव अन्य विभागों के 79 मामले पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम संदीप तिवारी तथा बीडीओ मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...