औरंगाबाद, जनवरी 9 -- सलैया थाना की पुलिस ने पिरवा गांव के पास चाल्हो पहाड़ पर गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 185 लीटर महुआ शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के गजराज बिगहा गांव निवासी धर्मेंद्र रिकियासन, नंदू रिकियासन व शंभू रिकियासन शामिल है। पहचान हुई है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर उक्त लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...