रिषिकेष, फरवरी 7 -- विकासखंड यमकेश्वर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शनिवार को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। शिविर में 508 लोगों ने शिरकत की, 183 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। यमकेश्वर के न्याय पंचायत गैंड में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक और तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार खुद गांव तक पहुंच रही है। पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उ...